भूकम्प के अप्रत्याशित हादसे ने एक बार फिर उनकी सुप्त संवेदनाओं को जगा दिया और वे इस हादसे के पीडित लोगों की मदद के लिए तडप उठे ।
अब उन्हें ऐसे मसीहाओं की तलाश थी जो उन्हें इस सद्कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे सकें । और किसी ने सच ही कहा है, "जहां चाह, वहां राह"। उनकी यह चाह भी जल्दी ही पूरी हो गई । उनकी पहचान के चार – पांच युवक उनके इस सद्कार्य में सहयोग के लिये उनके साथ हो लिये ।
भूकम्प पीडितों के प्रति लोगों के दिल में उपजी संवेदना उनसे देखी न गयी । लोग दिल खोलकर उनकी मदद करने लगे । कुछ ही दिनों में उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक सहयोग राशि इकठ्ठा हो गयी । उसे देख उनकी बांछें खिल गयीं । और उनके दिल में उदित मानवीय संवेदनाओं का वह सूरज, जो भूकम्प पीडितों की जिंदगी में एक नई सुबह बनकर आया था, ढलने लगा । देखते ही देखते वहां अंधियारा छा गया और तथाकथित मानवीय संवेदनाओं का वह मसीहा, उस स्याह अंधेरे में जाने कहां गुम हो गया । सुबह जब दानवीरों तक यह खबर पहुंची, तो वे स्वयं को ठगा महसूस करने लगे ।
पीडितों को अब भी उन मसीहाओं की तलाश थी जो उनके घावों पर संवेदनाओं का मरहम लगा सकें ।
– जूना बाजार, मक्सी जिला – शाजापुर (म.प्र.) भारत
जीवित राख्नका लागि तपाईंको
आर्थिक सहयोग महत्वपूर्ण हुन्छ ।


No comments:
Post a Comment